34. दो या अधिक शब्दों के परस्पर संबंध बताने वाले शब्दों अथवा प्रत्ययों का लोप होने पर, दो या अधिक शब्द में से एक स्वतंत्र शब्द बनता है, कहलाता है:-
A. समास
B. उपसर्ग
C. विशेषण
D. संज्ञा
Answer A
35. 'हाय। अब मैं क्या करूं।' किस प्रकार का अव्यय है :-
A. क्रिया विशेषण
B. संबंध सूचक
C. समुच्चयबोधक
D. विस्मयादिबोधक
Answer D
36. क्रिया के उस रूपान्तरण को, जिससे क्रिया के व्यापार का समय तथा उसकी पूर्ण अथवा अपूर्ण अवस्था का बोध होता है, को कहते है :-
A. समास
B. सर्वनाम
C. काल
D. कारक
Answer C
37. निम्न में से कौनसा 'विलोम-युग्म' सही है :-
A. निष्काम-सकाम
B. निकट-सन्निकट
C. नाश-विनाश
D. मितव्ययी-अल्पव्ययी
Answer A
38. मूल पत्र की प्रतिलिपी किसी विभाग को प्रेषित की जाती है, उसे क्या कहते है:-
A. पृष्ठांकन
B. प्रेस विज्ञप्ति
C. परिपत्र
D. प्रस्ताव
Answer A
39. 'घर की मुर्गी दाल बराबर' कहावत का अर्थ है :-
A. घर की मुर्गी को दाल के बराबर मूल्यवान समझना
B. घर की मुर्गी को बराबर दाल खिलाना
C. मुर्गी व दाल खाना
D. अपने आदमी को कम महत्व देना
Answer D
40. "साध्वाचरण" शब्द का संधि विच्छेद किस क्रम में है:-
A. साधु + आचरण
B. साध + आचरण
C. साधव + चरण
D. साधु + चरण
Answer A
41. "नीलोत्पलम्" में समास है :-
A. तत्पुरूष
B. कर्मधारय
C. बहुव्रीहि
D. अव्ययीभाव
Answer B
42. निम्न लिखित में से कौनसा शब्द 'विद्युत' का पर्यायवाची नही है?
A. तडित
B. चपला
C. कोदंड
D. चंचला
Answer C
43. 'जिन ढूँढा तिन पाइयाँ गहरे पानी पैठ' लोकोक्ति का अर्थ है :-
A. बिना प्रयास के लाभ होना
B. काम करने में शीघ्रता करना
C. परिश्रम का फल अवश्य मिलता है
D. सांसरिकता में लिप्त रहकर ईश्वर को प्राप्त करना
Answer C
44. वे शब्द, जो किसी संस्कृत या प्राकृत मूल से निकले हुए नही जान पडते और जिनकी व्युत्पत्ति का पता नही लगता, कहलाते है:-
A. तत्सम
B. व्यंजन
C. देशज
D. खडी बोली
Answer C
45. स्वर, व्यंजन, विसर्ग किसके विभिन्न प्रकार है:-
A. विशेषण
B. संज्ञा
C. सर्वनाम
D. संधि
Answer D
46. जिस सर्वनाम से वक्ता के पास अथवा दूर की किसी वस्तु का बोध होता हो, को कहते है:-
A. निजवाचक सर्वनाम
B. निश्चयवाचक सर्वनाम
C. अनिश्चयवाचक सर्वनाम
D. संबंधवाचक सर्वनाम
Answer B
47. संज्ञा या सर्वनाम का क्रिया के साथ संबंध निर्धारित करने वाले तत्त्व कहलाते है:-
A. विशेषण
B. अव्यय
C. क्रिया
D. कारक
Answer D